![]() |
||||||
|
|
|
|
|
|
|
|
Digital Diary क्या है -
डा0 अम्बेडकर ग्राम सभा विकास योजनांतर्गत चयनित ग्रामॉ मॅ शासन की विभिन्न यॉजनाऑ का लाभ आम जन को दिया जाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है शासन के इस उद्देश्य के क्रियान्वयन के लिये यह आवश्यक है कि चयनित ग्रामों के मार्ग / सी0सी0 रोड / नाली निर्माण स्वच्छ पेयजल एवं लाभार्थीपरक योजनाएं जैसे स्वच्छ शौचालय, इन्द्रा आवास, वस्था पेंशन, निराश्रत महिला / विधवा पेंशन एवं विकलांग पेंशन आदि का त्वरित लाभ लाभा र्थियों को दिया जाये, जिससे कि ग्राम का समग्र विकास हो सके जनपद स्तर पर इन योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु यह आवश्यक है कि शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में गुणवत्ता, पारद र्शिता एवं समयबद्वता मानक के अनुरूप सुनिश्चित की जाये
उपरोक्त परिप्रेक्ष्य में आधारभूत एवं लाभार्थीपरक सुविधाओं की सतत निगरानी एवं अनुश्रवण हेतु एक पारदर्शी व्यवस्था बनायी गयी है, जिसमें सूचना एवं नवीन तकनीक के माध्यम से समन्वय किया गया है इस नवीन व्यवस्था में Digital Camera के माध्यम से डा0 अम्बेडकर ग्राम सभा में संचालित आधारभूत सुविधयायें जैसे – बिजली – खम्भे / तार, टासफारमर, सी0सी0 रोड / नाली निर्माण, स्वच्छ पेयजल अन्तर्गत कराये गये कार्यो के स्थलीय फोटोग्राफस एवं इसी प्राकार लाभार्थीपरक योजनान्तर्गत लाभान्वित किये गये लाभार्थियों के फोटोग्राफस संकलित कर Digital Diary में लगाये गयें है
डा0 अम्बेडकर ग्रामसभा विकास योजनांतर्गत वर्ष 2009-2010 में चयनित ग्राम
डा0 अम्बेडकर ग्रामसभा विकास योजनांतर्गत वर्ष 2010-2011 में चयनित ग्राम